{"_id":"6585dbae514bfdbef7056414","slug":"after-withdrawal-of-nominations-voting-on-the-posts-of-president-vice-president-and-general-secretary-is-decided-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10141-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर मतदान तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर मतदान तय
विज्ञापन
चुनार। नव युवक अधिवक्ता समिति के होने वाले चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर मतदान होना सुनिश्चित हो गया है। वहीं वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए कई नामांकन वापस लेने के बाद शेष उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन भी तय हो गया है।
पदाधिकारियों को चुने जाने के लिए 27 दिसंबर को टेंडर मतदान व 28 दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए मुन्नू प्रसाद गुप्ता, अनमोल सिंह व महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार सिंह, अमरनाथ यादव व महामंत्री पद के लिए महेन्द्र कुमार, अजय कुमार पांडेय व अशोक कुमार सिंह अपनी किस्मत आजमाएगें। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर त्रिकोणीय संघर्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आमने सामने का टक्कर होने की संभावना है। वरिष्ठ कार्यकारिणी पद से गुरूदास, सुभाषचंद्र, जंग बहादुर सिंह, जय कुमार गुप्ता, सतीश कुमार सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता व राकेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है जिसके बाद अब कनिष्ठ कार्यकारिणी व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। यह जानकारी बार के महामंत्री राहुल कुमार सिंह ने दी। चुनाव इल्डर्स कमेटी के पांच सदस्यीय टीम वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ दिवेदी, रामनरायन सिंह, नंद किशोर, श्याम मुरारी सिंह एवं कल्लू सिंह की देखरेख में होगा।