फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the robbery, miscreants were seen in nearby districts, raids are being conducted to catch them

Mirzapur News: लूट के बाद आस-पास के जिलों में दिखे थे बदमाश, पकड़ने को दी जा रही दबिश

Fri, 22 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
After the robbery, miscreants were seen in nearby districts, raids are being conducted to catch them
मिर्जापुर। कैश वैन लूट कांड की छानबीन में जुटी टीमों को घटना के बाद मिर्जापुर के आस-पास के जिलों के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दिए हैं। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस को बदमाशाें के बारे में सुराग मिला है। इसके बाद पुलिस भदोही, जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली आदि जिलों में दबिश दे रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया भी है। माना जा रहा है कि पुलिस भले कुछ नहीं बता रही है, परंतु पुलिस को बदमाशों का सुराग मिल गया है। पुलिस सभी बदमाशों को पकड़ने और लूट के रुपये बरामद करने के बाद इसका खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

बीते 12 सितंबर को दिन में 12:50 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले के पर्दाफाश के लिए जिले की 30 टीमें लगी हैं। इसके अलावा एसटीएफ की टीम भी लगी है। घटना के बाद से एडीजी जोन वाराणसी चार दिन तक जिले में रुके रहे। इसके बाद वे वाराणसी से पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। डीआईजी प्रतिदिन पुलिस लाइन में रहकर घटना के खुलासे के लिए इनपुट पर चर्चा कर टीमों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। हालांकि डीआईजी बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन नहीं पहुंचे। लूट की घटना के बाद बदमाश आस-पास के जिलों में दिखाई दिए थे। इसके बाद टीमें उन जिलों में रवाना हो गई हैं। अधिकांश टीमें इस समय जिले के बाहर ही दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

उधर, कैश वैन लूट कांड के आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज में जो चेहरा नजर आया है, उसके आधार पर पुलिस अब फाइन आर्ट्स के विशेषज्ञों से स्केच बनवा रही है।ताकि कुछ हद तक अपराधियों की सही तस्वीर सामने आए और उनको पकड़ने में आसानी हो। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तो मिला है, परंतु उसमें फोटो स्पष्ट नहीं है। जिस तरह से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, उससे लग रहा था कि अपराधी पुराने हैं। उनका आपराधिक इतिहास का डाटा भी पुलिस के पास होगा। स्केच बन जाने से फोटो कुछ हद तक स्पष्ट रहेगी। इससे बदमाशों की पहचान हो सकेगी। सफेद शर्ट वाले बदमाश के अलावा अन्य का स्केच बनवाया जा रहा है। उधर, लूट कांड के बाद पुलिस को एक दिन पहले बैंक के पास की सीसीटीवी फुटेज मिली थी। छत्तीसगढ़ में हुए लूट कांड में यह तथ्य सामने आया कि एक सितंबर से बदमाश रेकी कर रहे थे, तो मिर्जापुर पुलिस भी नगर भर में सीसीटीवी फुटेज की पुरानी वीडियो देख रही है। ताकि बदमाशों का पता चल सके। जिस तरह से बदमाश शहर की गलियों और गांव के रास्ते होकर भागे हैं, उससे यही लग रहा है कि बदमाशों ने जरूर किसी स्थानीय व्यक्ति के साथ रेकी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed