{"_id":"67293da25f7276ebdf0cb5a9","slug":"after-the-notification-now-33-days-time-is-available-for-campaigning-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-124623-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधिसूचना के बाद अब 33 दिन मिला प्रचार का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधिसूचना के बाद अब 33 दिन मिला प्रचार का समय
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में मतदान की तिथि आगे बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है। इसके साथ ही उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए अब 33 दिन का समय मिल गया है। इससे पहले 13 नवंबर को मतदान की घोषणा की गई थी। तब प्रचार के लिए प्रत्याशियों को 26 दिन का समय मिला था।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर 13 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को मतदान की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मतगणना 23 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। उधर, मतदान की तिथि आगे बढ़ने से प्रत्याशियों को प्रचार के लिए एक सप्ताह का और समय मिल गया है। मझवां विधानसभा उपचुनाव में 18 से 25 अक्तूबर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच में चार लोगों के पर्चे निरस्त हो गए। इसके बाद मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए। जिन लोगों के पर्चे वैध मिले उनमें सपा की ज्योति बिंद, बसपा के दीपक तिवारी व भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अखिलेश, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के प्रकाश चंद्र मौर्य, समाज विकास क्रांति पार्टी की राधिका सिंह, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्वयंबर, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी इंसान के विशाल, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के शंभूनाथ, राष्ट्रीय समाज पक्ष के शिवपूजन, निर्दलीय प्रहलाद, निर्दलीय राजेश व निर्दलीय रामलखन शामिल हैं।