{"_id":"66a03152ad041e043f052704","slug":"after-spgi-kgmu-now-medical-colleges-also-have-pain-clinics-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-119519-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एसपीजीआई, केजीएमयू के बाद अब मेडिकल काॅलेज में भी पेन क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एसपीजीआई, केजीएमयू के बाद अब मेडिकल काॅलेज में भी पेन क्लीनिक
विज्ञापन
मिर्जापुर। एसपीजीआई, केजीएमयू और अयोध्या मेडिकल कॉलेज के बाद अब मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मिर्जापुर में बुधवार से पेन क्लीनिक खोलने की तैयारी है। पेन क्लीनिक में मांसपेशियों और हड्डियों में हर प्रकार के दर्द का इलाज किया जाएगा। दर्द चाहे पुराना हो अथवा नया, सभी का इलाज पेन क्लीनिक में किया जाएगा।
अस्पताल में कई हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं, जो मरीजाें का इलाज करते हैं, परंतु कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जिनका इलाज विशेषज्ञ ही कर सकते हैं। हड्डी, मांसपेशी आदि में दर्द के इलाज के लिए बुधवार से मेडिकल काॅलेेज में पेन क्लीनिक खुल रहा है। मंडलीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पेन क्लीनिक के इलाज के लिए अलग व्यवस्था है। अभी तक पेन क्लीनिक एसपीजीआई, केजीएमयू और अयोध्या मेडिकल काॅलेज में ही है। उन्होंने बताया कि मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रदेश का चौथा मेडिकल काॅलेज होगा, जहां पेन क्लीनिक खुल रहा है। मंडलीय अस्पताल के 106 नंबर कमरे में यह क्लीनिक बुधवार से संचालित होगा। यहां दो डाॅक्टरों की तैनाती की गई है। बुधवार को डाॅ. शशि कुमार और शनिवार को डाॅ. अनुराग पटेल मरीजों को देखेंगे। इस क्लीनिक में जोड़, कमर, मांसपेशियों के दर्द, गठिया आदि के नए तथा पुराने दर्द का इलाज किया जाएगा। दोनों डऍक्टर इसके विशेषज्ञ हैं। डाॅ. अनुराग फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन के विशेषज्ञ हैं और डाॅ. शशि कुमार एनेस्थेटिक है। नसों में दर्द को दूर करने के लिए एक इंजेक्शन लगता है, जो विशेषज्ञ एनेस्थेटिक ही लगा सकते हैं। पेन क्लीनिक खुलने से मरीजों को काफी सुविधा होगी। मरीज बुधवार और शनिवार को 106 नंबर कमरे में आकर इलाज करा सकते हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विश्वजीत दास का कहना है कि मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रदेश का चौथा काॅलेज होगा, जहां पेन क्लीनिक खोली जा रही है। इसके खुलने से हड्डी और मांसपेशियों के दर्द का इलाज किया जाएगा। क्लीनिक सप्ताह में दो दिन खुलेगी। इसमें दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।