फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After Rahul, Priyanka and after Akhilesh, their children will take over the reins of Congress-SP: Brajesh Pathak

राहुल के बाद प्रियंका और अखिलेश के बाद उनके बच्चे संभालेंगे कांग्रेस-सपा की कमान : ब्रजेश पाठक

Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
After Rahul, Priyanka and after Akhilesh, their children will take over the reins of Congress-SP: Brajesh Pathak
पड़री। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कॉलेज में मंगलवार को मझवां विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन परिवारवाद का मसला उठाया। कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी की शादी हुई नहीं तो उनके बाद पार्टी कौन संभालेगा। यदि शादी नहीं हुई तो प्रियंका गांधी के बच्चे पार्टी संभालेंगे। इसी प्रकार सपा के लिए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बाद उनके बच्चे पार्टी संभालेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में माफिया राज का खात्मा हुआ। नई यूपी में चार लाख करोड़ का हुआ ग्लोबल कांट्रैक्ट साइन हुआ। सेमी कंडक्टर निर्माण का यूपी हब बनेगा। उन्होंने कहा कि देश के 65 प्रतिशत मोबाइल का निर्माण यूपी में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एक मात्र लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसमें पार्टी का आम कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनता है। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत रही है। मतदान की तिथि आगे बढ़ाए जाने पर अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि वे सदैव से ही संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते रहे हैं। संजय निषाद के बारे में उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं। इसी प्रकार संतों के बारे में की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि साधु-संत हमारे समाज के अंग हैं और सम्माननीय हैं। इससे पहले प्रबुद्ध सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश से गुंडों का सफाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जो बचे हैं, वे भी जेल में हैं और कई तो प्रदेश ही छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा परिवारवादी पार्टी हैं, जबकि भाजपा आप लोगो की पार्टी है। यह आप लोगों की जिम्मेदारी है कि भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं, क्योंकि जनता का आशीर्वाद है कि हम यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में मात्र एक ही पार्टी भाजपा है, जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से मंडल से लेकर प्रदेश व देश स्तर तक चुनाव होता है। जो योग्य होते हैं, उन्हें उचित स्थान दिया जाता हैं। लोग निष्ठा व लगन से आगे बढ़ते हैं। भाजपा हर गरीब, महिलाओं, व्यापारियों किसानों के साथ ही गरीबों को रोटी, कपड़ा व मकान मुहैया करा रही है। शिक्षित युवाओं को नौकरी मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ में रहते जरूर हैं, लेकिन मिर्जापुर से हमारा पारिवारिक नाता है। मां विंध्यवासिनी व आप लोगों के आशीर्वाद से हम यहां पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप लोग भाजपा व एनडीए सरकार की तुलना करें तो खुद पता चलेगा कि पूर्व की सरकारों में हत्या, लूट, डकैती आदि आपराधिक घटनाओं का का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में भ्रष्टाचारी जेल में हैं। प्रदेश में गुंडों का सफाया हो चुका है और कितने प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने अपील की कि भाजपा प्रत्याशी को जिताते हैं तो निश्चित रूप से मझवां के लोगो के साथ बोनस के रूप में हमेशा वे साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पूर्व सांसद रामसकल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, ब्लाॅक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed