{"_id":"573a17544f1c1bf815ac7d90","slug":"after-passing-the-students-in-tension-to-take-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास होने के बाद अब दाखिले की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास होने के बाद अब दाखिले की चिंता
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 17 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कॉलेज में फेयरवेल पार्टी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद अब यूपी बोर्ड और का भी परिणाम आ चुका है। सीबीएसई बोर्ड के परिणाम भी आने वाले हैं। रिजल्ट आने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों और अभिभावकों की जद्दोजहद शुरू हो जाएगी। जिले में उच्च शिक्षा के संस्थानों की कमी से होनहारों को इस बार भी बाहर जाना होगा। जिले में इंटर में उर्त्तीण होने वाले छात्रों की तुलना में उच्च शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध कोर्सों और सीटों की संख्या बेहद कम है। वहीं रोजगारपरक व तकनीकी उच्च शिक्षा के लिए एक बार फिर जनपद के युवाओं को महानगरों का रुख करना होगा।
जिले में स्नातक बनने के लिए हजारों बच्चों को इस बार भी जद्दोजहद करना होगा। स्नातक के लिए केबी कॉलेज में बीए में 1120 तथा बीएससी में 360 सीटें, जीडी बिनानी कॉलेज में बीए में 753 तथा बीकॉम में लगभग 373 सीटों, केएम कॉलेज में बीए में 467 और विंध्यवासिनी कॉलेज में बीए में 560 और बीकॉम में 320, ज्ञानंदा महाविद्यालय में बीए में 420 और बीकॉम में 240 तथा घनश्याम बिनानी मैनेजमेंट एकेडमी में बीबीए में 60 सीटों पर प्रवेश होगा।
इसी प्रकार श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय कॉलेज में बीए में 425 और बीएससी में 60, लालता सिंह राजकीय महिला कालेज में बीए में 800, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय कॉलेज चुनार में बीए में 380 तथा बीएससी में 120 सीट तथा नरोत्तम सिंह पद्म सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए में 60 सीटों में प्रवेश होगा। कॉलेजों में बीए और बीएससी की सीटों में परिवर्तन संभव है। इस बार भी प्रवेश के लिए निजी कालेज ही मोर्चा संभालेंगे।