फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After Panchayat elections, farmers started reaching wheat purchasing centers

पंचायत चुनाव के बाद गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे किसान

Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
After Panchayat elections, farmers started reaching wheat purchasing centers
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद अब किसान अपना गेहूं बेचने के लिए गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। पंचायत चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद केंद्रों पर किसानों की आमद बढ़ गई है। हालांकि जिले के कई केंद्रों पर गेहूं रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है लेकिन किसानों का आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कोविड- 19 के कारण इस बार शासन ने गेहूं की खरीद का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। गेहूं की खरीद के लिए एक अप्रैल से 30 जून तक की तिथि निर्धारित की गई है। इस बार जिले के 58 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। इसमें खाद्य विभाग के 12 केंद्र हैं। अब तक इन केंद्रों से 5908 किसान अपना गेहूं बेच चुके हैं जो कि पिछले वर्ष से अधिक है। पिछले वर्ष से इस बार लाभान्वित किसानों की संख्या चार हजार 67 अधिक है। गेहूं बेचने के लिए 20 हजार दो सौ 65 किसानों ने पंजीकरण कराया था। साथ ही 11 हजार आठ सौ 61 किसानों को पोर्टल से आनलाइन टोकन दिया गया है। अब तक इन किसानों से 24 हजार 32 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि अब किसान नियमित रूप से आ रहे हैं। लक्ष्य इस बार निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed