{"_id":"6a02395c9f7e334fbe0a7299","slug":"after-leaving-his-mobile-phone-earphones-and-gamcha-at-a-tea-stall-a-young-man-jumped-into-the-ganges-from-a-bridge-and-is-now-missing-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-153401-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चाय की दुकान पर मोबाइल, ईयरफोन और गमछा रखकर पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चाय की दुकान पर मोबाइल, ईयरफोन और गमछा रखकर पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन
चुनार पक्का पुल पर युवक के कूदने पर देखते लोग। स्रोत- संवाद
- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
चुनार। थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूघाट पक्का पुल से कृष्णा सिंह (19) ने सोमवार दोपहर गंगा में छलांग लगा दी। इससे पहले उसने मोबाइल, गमछा और ईयरफोन चाय की दुकान पर छोड़कर आया। थाना क्षेत्र के ही मिसिरपुरा गांव निवासी कृष्णा सिंह (19) दोपहर पौने बारह बजे बालूघाट की ओर से पुल पर पहुंचा। बाइक खड़ा कर उतरा, आते जाते लोग जब तक कुछ समझ पाते वह रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर भीड़ लग गई। गंगा में युवक के कूदने की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे। साढ़े तीन बजे पहुंची एसडीआरएफ टीम भी तलाश कार्य में जुटी। पिता मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह घर आए हुए है। युवक पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की माता और एक बड़ी बहन है। जो किसी नर्सरी स्कूल में पढ़ाती हैं। युवक मगरहां स्थित राजकीय महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पिता ने बताया कि कृष्णा किसी काम से मेड़िया चौराहे तक जाने की बात कहकर घर से निकला था। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि गोताखोरों को लगाकर युवक की तलाश कराई जा रही है।
इनसेट
अक्सर दोस्तों के साथ दुकान पर आथा कृष्णा
कृष्णा पहले मेड़िया घाट से चुनार बालू घाट की ओर गया। गंगा में छलांग लगाने की जानकारी होने पर परिजन और दोस्तों के मोबाइल पर फोन आने लगे। मोबाइल पर गंगाघाट स्थित एक चाय पान के दुकानदार राजकुमार साहनी से परिजनों की बात हुई। परिजन व युवक के मित्र दुकानदार के पास पहुंचे तो दुकानदार ने बताया कि कृष्णा अक्सर दोस्तों के साथ दुकान पर आया करता था। सोमवार 11 बजे दुकान पर आया था और पीछे बैठकर कही बातचीत कर रहा था। अचानक उठा और मोबाइल, ईयर फोन और गमछा दुकान पर छोड़ दिया। बोला कि अभी आएंगे तो ले जाएंगे।