फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After inspecting the booths, the DM stopped the salary of two BLOs.

Mirzapur News: बूथों का निरीक्षण कर डीएम ने दो बीएलओ का रोका वेतन

Mon, 12 Jan 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
After inspecting the booths, the DM stopped the salary of two BLOs.
जिगना। छानबे क्षेत्र के औचक निरीक्षण में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम पवन कुमार गंगवार ने दो बीएलओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए। डीएम रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरोइया बूथ 344 पर पहुंचे। यहां बीएलओ श्यामधर से पूछताछ करते हुए जानकारी ली गई। पूछताछ में 254 मतदाता के फ़ाॅर्म जमा न होने पर डीएम ने बीएलओ और लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय नरोइया की बूथ संख्या 340 की बीएलओ के कार्यों पर नाराजगी जताई और फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने दोनों बीएलओ का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए लेखपाल अनिल कुमार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी तरह डीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहसड़ा पहुंचकर बीएलओ से मतदाता सूची, एसआईआर की जानकारी ली।
विज्ञापन


हरा चारा न दिखने पर जताई नाराजगी-जिलाधिकारी ने छानबे विकास खंड के जासाबघौरा अस्थाई गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। पशुओं को डाले गए भूसे में हरा चारा अथवा पशुआहार न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। पर्याप्त हरा चारा, खली, चूनी, पशु आहार व गेहूं के भूंसे की मात्रा मिलने पर डीएम ने फटकार लगाई। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को मवेशियों की सेहत की निरंतर जांच करने तथा बीमार पशुओं के इलाज कराने का निर्देश दिया। डीएम ने गौगोशाला से सटे अमृत सरोवर तालाब को भी देखा। यहां आसपास साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ रामपाल प्रभारी, प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed