फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After getting bitten by a snake, the woman caught it and reached the health center

Mirzapur News: सांप के काटने के बाद उसे पकड़कर महिला पहुंची स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 10 Jun 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
After getting bitten by a snake, the woman caught it and reached the health center
फोटो-5
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार रात महिला को सांप ने काटा तो वह उसे लेकर सीएचसी लालगंज पहुंच गई। 50 वर्षीय गीता देवी को उनके घर में बैठने के दौरान अचानक एक सांप ने काट लिया। गीता देवी ने साहस दिखाते हुए न सिर्फ अपना संयम बनाए रखा बल्कि सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद की और खुद इलाज के लिए सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंच गईं।

चिकित्सक डॉ पंकज कुमार गीता देवी को सांप के साथ देखकर चौंक गए। उन्होंने तुरंत महिला की जांच की। गनीमत रही कि सांप विषैला नहीं था। प्राथमिक उपचार के बाद गीता देवी को घर भेज दिया गया। इस घटना ने ग्रामीणों के साथ-साथ चिकित्सा कर्मियों को भी चौंका दिया। डॉ पंकज कुमार ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो इतनी समझदारी और साहस का परिचय देते हैं। सांप को साथ लाने से हमें यह समझने में आसानी हुई कि वह विषैला नहीं था। जिससे समय रहते उचित इलाज किया जा सका। गीता देवी ने बताया कि उन्होंने सुना था कि हर सांप जहरीला नहीं होता। अगर सांप को दिखा दिया जाए तो डॉक्टर सही इलाज कर सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने डरने की बजाय सांप को डिब्बे में बंद किया और अस्पताल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed