फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After dispute wife reached police station in mirzapur husband took horrifying step

Mirzapur News: विवाद के बाद पत्नी पहुंची थाने, पति ने उठाया खौफनाक कदम; पढ़ें पूरा मामला

Fri, 06 Sep 2024 06:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 06:14 PM IST
सार

Mirzapur News: युवक की मौत की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला जानने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
After dispute wife reached police station in mirzapur husband took horrifying step
युवक की मौत पर घर में बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के पियूरी गांव में बीती शाम को विवाद के बाद पत्नी थाने चली गई। पुलिस ने पति को थाने पर बुलाया। पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया, पर पति को पत्नी द्वारा थाने पर जाना नागवार लगा। उसने विषाक्त सेवन कर लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी संदीप उर्फ सोनू गाड़ी चलाता था। मृतक की मां मां मुन्नी देवी ने बताया कि पुत्र संदीप उर्फ सोनू का पत्नी से विवाद हुआ था। आपसी विवाद में पत्नी अपने मायके फोन कर खुद थाने पहुंच गयी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सोनू को बुलाया। इसी बीच सोनू का साला भी मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पति-पत्नी को समझाकर घर भेज दिया। रास्ते में सोनू का साले से कुछ विवाद हुआ। इसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता। वापस घर लौटकर सोनू खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद बदन में तेज दर्द होने पर कमरे से बाहर आकर बदन दर्द होने की बात बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनू ने बताया कि उसका कंधा दर्द से फटा जा रहा है। मां सोनू का कंधा सहलाने लगी। तब तक उसके पिता भी आ गये। सोनू की हालत बिगड़ते देख पिता रोने लगे। काफी प्रयास के बाद उसने बताया कि दवा खाई है। 

आनन-फानन में परिजन रात नौ बजे इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गये। जहां सोनू की हालत गंभीर देख डॉ. राजकुमार ने मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन अपने निजी साधन से अचेतावस्था में सोनू को लेकर मण्डलीय अस्पताल पहुंचे। जहां भोर में तीन बजे इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। 


सोनू तीन बहनों में इकलौता भाई था। सोनू को दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed