फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After being pushed by the bike, the student bit the manchle with her teeth

बाइक से धक्का मारने पर छात्रा ने मनचले को दांत से काटा

Thu, 29 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
After being pushed by the bike, the student bit the manchle with her teeth
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने जा रही साइकिल सवार छात्रा को बाइक सवार मनचलों ने टक्कर मार दिया। छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मनचले मारपीट करने लगे। इस दौरान छात्रा ने एक मनचले के हाथ में दांत से काट लिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर बाइक सवार मनचले बेतरतीब फर्राटा भर रहे हैं। जो विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं के आगे पीछे तेज रफ्तार बाइक से करतब दिखाते हैं। बुधवार की सुबह विद्यालय जा रही साइकिल सवार कक्षा आठ की छात्रा को बाइक सवार दो मनचलों ने करतब दिखाने के चक्कर में टक्कर मार दिया। छात्रा ने विरोध किया तो मनचले छात्रा को पकड़ कर मारपीट करने लगे। इससे क्रोधित छात्रा ने एक मनचले के हाथ में दांत से काट लिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मनचलों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed