फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After a dispute with her husband, the mother threw three children into the well, they died

Mirzapur News: पति से विवाद के बाद मां ने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, the mother threw three children into the well, they died
पटेहरा (मिर्जापुर)। संतनगर थाना क्षेत्र के पचरा गांव में पति से फोन पर विवाद के बाद शुक्रवार को देर रात एक बजे के करीब महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर घर में आग लगा दी। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण ेएकत्र हो गए। आग बुझाने के बाद कमरे में बच्चों के नहीं मिलने पर महिला ने बताया कि उन्हें कुएं में फेंका है। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो दो बच्चों का शव उतराया मिला। दोनों का शव निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन कर शनिवार को सुबह करीब 10.45 बजे तीसरे बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अमरजीत कोल दो माह पहले मुंबई मजदूरी करने गए हैं। घर पर उनकी पत्नी सुधा देवी उर्फ चंदा अपने तीन बच्चों आकाश (8), कृति (2) व अन्नू (1) के साथ रह रहती है। अमरजीत के पिता श्यामधर ने बताया कि शुक्रवार की रात बहू सुधा का पुत्र अमरजीत से फोन पर विवाद हुआ। इसके बाद बहू ने खाना बनाया। खाना खाने के बाद कृति और आकाश उनके पास सो रहे थे। जिनको रात नौ बजे सुधा अपने पास ले गई। रात एक बजे कमरे में आग लगने पर सुधा ने शोर मचाया। शोर सुनकर उठे परिजनाें ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया। आग बुझने के बाद कमरे में बच्चों को न पाकर सुधा से पूछा तो उसने बताया कि बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। वह भी आग लगाकर जान देेने वाली थी।
विज्ञापन

घर के सामने स्थित कुएं में जाकर देखा गया तो कृति और अनु का शव उतराया दिखा। ग्रामीणों की मदद से दोनों का शव निकाला गया। आकाश का पता नहीं चला था। सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों की सूचना पर संतनगर थानाध्यक्ष कमल टावरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ मंजरी राव व एएसपी नक्सल ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शनिवार की सुबह पौन 11 बजे आकाश के शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस सुधा को हिरासत में लेकर थाने ले गई। ससुर श्यामधर की तहरीर पर पुलिस ने सुधा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी नक्सल ओपी सिंह का कहना है कि पति महिला पर शक करता था। शुक्रवार को सुधा का फोन किसी और के घर पर होने की बात को लेकर पति अमरजीत से विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने तीनों बच्चों को कुएं में फेंककर खुद जान देने का प्रयास किया। ससुर की तहरीर पर महिला सुधा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
उधर, पटेहरा शुक्रवार को देर रात घटना के बाद जब दो बच्चों का शव कुएं में उतराया मिला तो ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। तब तक सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने घर से 500 मीटर दूर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। तीसरे बच्चे का शव बरामद करने में पुलिस को कई घंटे लग गए। घटना रात एक बजे हुई। दो बच्चों का शव बरामद हुआ, परंतु पुलिस को सूचना चार बजे के बाद मिली। जिसके बाद पुलिस ने पंपसेट से कुएं से पानी निकाला। इसके बाद गांव के मजनू व सूरज को रस्सी और झौआ के साथ कुएं में उतारा। काफी मशक्कत के बाद तीसरे बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

उधर, घटना के बाद जब तीसरे बच्चे की कुएं में तलाश की जा रही था तो महिला घर के पास गुमसुम बैठी थी। दो बच्चों का शव मिलने के बाद तीसरे बच्चे के लिए छह घंटे तक खोजबीन चलती रही। तब तक सुधा देवी घर के पास बैठी रही। न उससे कोई बात कर रहा था और न वह कुछ बोल रही थी। तीसरे बच्चे का शव मिलने के बाद जब पुलिस महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई तो वहां पूछताछ के दौरान उसने अफसोस जताया। जब किसी ने उसे पूछा की पछतावा हो रहा है तो वह फफककर रोने लगी। फिलहाल बच्चों को निर्ममतापूर्वक कुएं में फेंकने की घटना सुनने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिर एक मां अपने बच्चोें के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed