फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   after 92 days, curtain was removed from the jhanki darshan window

92 दिन बाद मां विंध्यवासिनी के झांकी से हटा पर्दा, प्रतिबंध जारी

Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
after 92 days, curtain was removed from the jhanki darshan window
विंध्याचल। वैश्विक महामारी व कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते 20 मार्च से मां विंध्यवासिनी मंदिर पूर्ण रूप श्रद्धालुओं के दर्शन व पूजन के लिए प्रतिबंधित है। गर्भ गृह के कपाट के साथ ही साथ झांकी दर्शन खिड़की पर भी पर्दा लगा दिया गया। शनिवार को दोपहर मध्याह्न आरती के बाद झांकी पर लगा पर्दा 92 दिनों के बाद हटा दिया गया। लेकिन दर्शन पूजन को लेकर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन

श्री विंध्य पंडा समाज एवं जिला प्रशासन लगातार मंदिर खोलने को लेकर आपस में विचार विमर्श करने में लगा रहा लेकिन विंध्याचल में लगातार कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए विंध्यधाम को हॉटस्पॉट बना दिया गया। संपूर्ण विंध्य क्षेत्र वासियों के लगातार मांग पर शनिवार को विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं मंत्री भानु पाठक ने जिला प्रशासन से बातचीत कर मध्याह्न आरती के बाद झांकी पर लगा पर्दा हटवा तो दिया लेकिन मंदिर पर आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजन पूर्व की तरह ही प्रतिबंधित रखा। अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं मंत्री भानु पाठक ने संयुक्तरूप से बताया कि विंध्य धाम हॉटस्पॉट होने के कारण मंदिर पर पूर्व की तरह दर्शन के लिए प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने कहा हॉटस्पॉट समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच मंदिर आम श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed