फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After 20 hours, the body of the young man was found in the river

20 घंटे बाद नदी में उतराया मिला युवक का शव

Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
After 20 hours, the body of the young man was found in the river
जिगना। थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव स्थित कर्णावती नदी रामगया ककरहवा घाट पर शनिवार की सुबह नहाते समय दो युवतियों केे बचाने के बाद नदी में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद रविवार की सुबह सात बजे कुशहा चेकडैम के पास मिला। सूचना पर पहुंची परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को परिजनों को दे दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खोजबीन करने के लिए सुबह एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी।
विज्ञापन

पटेहरा गांव निवासी स्व. दीनानाथ की दो पुत्री पूनम (28) व रेशमी (25) रामगया ककरहवा घाट पर स्नान करते समय डूबने लगी। गांव निवासी हरिओम (19) दोनों बहनों को बचाया पर स्वयं गहने पानी में जाने से डूब गया। शनिवार की देर शाम तक दोनों की खोजबीन की गई, पर पता नहीं चला। रविवार की सुबह परौतीपुर गांव के मिश्रीलाल पुत्र महाबीर कुशहा नदी घाट पर रविवार की सुबह सात बजे पहुंचे थे कि नदी में शव बहता हुआ देखे। शव रपटा के नीचे चला गया। तब तक कुशहा के अजीत व परौतीपुर के सुनील कुमार आ गए। रपटा से बाहर शव आते ही नदी में कूदकर बाहर निकाला कर पुलिस व मृतक के परिजनो को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन रोते बिलखते शव को लेकर घर चले गए। मौके पर पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने शव का पोष्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस को लिखित दिया कि वे पोस्टमार्टम नही कराना चाहते। पुलिस व राजस्व निरीक्षक नंदलाल पटेल के समझाने के बाद भी परिजन तैयार नहीं हुए और बिना पीएम के अंतिम संस्कार किया। मृतक दो बहनों पिंकी व मंशा का इकलौता भाई था। पिता अनिल कुमार माता आरती व दोनो बहनों के साथ ही बाबा श्रीनाथ व दादा सहित परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल था। गांव में मातम छा गया। गांव में परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाला श्रावणी उपाकर्म का आयोजन भी स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed