फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Affidavit given for voting awareness

मतदान जागरूकता के लिए दिया शपथ पत्र

Wed, 23 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Affidavit given for voting awareness
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एक अभिनव प्रयोग किया। पिछले निर्वाचन में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले ग्राम सभाओं के प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सहयोग से उनके अभिभावकों को प्रेरित करवाने का काम किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ऐसे इलाकों के प्राथमिक विद्यालयों का चुनाव किया जिन इलाकों में पिछले निर्वाचन में 50 या उससे कम मतदान प्रतिशत रहा था। सात मार्च 2022 को मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे तथा अपने सगे संबंधियों, मित्रों व पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे विषयक शपथ पत्र पर 50 हजार छात्र-छात्राओं के घर भेजे गए थे। अब इसका असर दिखने लगा है। अभिभावकों के हस्ताक्षर किए शपथ पत्र लेकर बच्चे उनके साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को सौंपा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली : मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्राध्यापकों के निर्देशन में मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ में प्ले कार्ड लेकर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नारे लिखे थे। उनके साथ ग्रामसभा भरूहना से लेकर सरदार पटेल चौराहे तक भ्रमण किया और नागरिकों को सात मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण कुमार सेठी ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। रामानंद मौर्य, डॉ. अंजू दुबे, आवेश श्रीवास्तव, डॉक्टर अजय सिंह, कमला देवी, कृष्ण कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed