फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates shouted for demands

अधिवक्ताओं ने चक्रमण कर किया नारेबाजी

Fri, 02 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Advocates shouted for demands
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता चुनार मुन्सफ न्यायालय को लेकर बृहस्पतिवार को भी धरने पर रहे। सुबह 11 बजे न्यायालय परिसर का चक्रमण कर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

चुनार न्यायालय प्रकरण में जो विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। न्यायालय के विकेेंद्रीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने जिलाजज और जिलाधिकारी से मांग की कि चुनार में हो रहे विवादित भूमि पर निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए। शासन को सही रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में बार के अध्यक्ष प्रकाश नाथ उपाध्याय ने घोषणा किया कि दो अप्रैल को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर न्यायालय परिसर का चक्रमण करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेंगे। मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रकाश नाथ उपाध्याय और संचालन उप सचिव अर्जुन प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने चक्रमण कर किया नारेबाजी
चुनार। तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को चक्रमण कर नारेबाजी की।
तहसील में व्याप्त अनियमितता को लेकर पिछले कई माह से अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में तहसीलदार न्यायालय के कार्यालय से कुछ पत्रावलियों के गुम हो जाने का आरोप लगाते हुए 26 मार्च को भी तालाबंदी करते हुए अधिवक्ताओं ने हंगामा किया था। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर का चक्रमण कर नारेबाजी की। कहा कि अधिकारी मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के बाद भी विवादित पत्रावलियों पर आदेश पारित कर दिया जा रहा है। पत्रावली अवलोकन के लिए मांगे जाने पर अधिवक्ताओं को कार्यालय द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जाता है। उपरोक्त के अलावा कार्यालय से पत्रावली के गायब होने व अधिवक्ताओं के वकालत नामा को बदलने का भी आरोप लगाया है। चक्रमण के दौरान नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता, महामंत्री अभय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, शशिकांत मिश्रा अजय पांडेय, जय जायसवाल, मनोज कुमार यादव, सहित तमाम अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed