फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates demonstrated at Tehsil headquarters

Mirzapur News: अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated at Tehsil headquarters
लालगंज। सूखे की समस्या से जूझ रहे लालगंज क्षेत्र के किसानों की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। इसके चलते क्षेत्र को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने तहसील क्षेत्र को सूखा प्रभावित घोषित किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि किसान केसीसी पर कर्ज लेकर डीएपी व यूरिया की खरीदारी करके कर्जदार हो गए हैं। बड़े-बड़े बांधों में पानी नहीं है। क्षेत्र सूखे की चपेट में है। इसके बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र को सूखा प्रभावित घोषित करने के लिए रिपोर्ट नहीं भेज रहा है। पूर्व अध्यक्ष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र को 20 जुलाई के बाद सूखा प्रभावित घोषित कर दिया जाना चाहिए था, इसके बावजूद विलंब किया जा रहा है। व कैलाशपति त्रिपाठी ने तहसील क्षेत्र को सूखा प्रभावित घोषित किए जाने की मांग की। पूर्व अध्यक्ष प्रभु नाथ द्विवेदी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण की जरूरत है। प्रदर्शन में केदारनाथ शुक्ला, परमानंद सिंह, मिथिलेश सिंह, हृदय शंकर चौबे, रामेश्वर जायसवाल, दिनेश मौर्या, अनिल मौर्या, बालकृष्ण मिश्रा, मनोज दुबे, कमलेश कुमार, राकेश दुबे, विपिन तिवारी, शिवम पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed