{"_id":"6675eb199d3767a4c2090639","slug":"adopted-nutrition-bundle-given-to-40-tb-patients-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117971-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 40 टीबी रोगियों को गोद लेकर दी गई पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 40 टीबी रोगियों को गोद लेकर दी गई पोषण पोटली
विज्ञापन
पड़री। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पर टीबी मरीजों को गोद लेने के साथ उनको पोषण पोटली उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षय विभाग कर्मियों द्वारा मौजूद टीबी रोगियों के संपर्क में रहने वाले उनके घर के सदस्यों के जांच के लिए स्पूटम कप भी उपलब्ध कराया गया।
इंटरनल ग्रेस ट्रस्ट प्रबंधक विजय कुमार द्वारा पड़री क्षेत्र के 40 टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट करते हुए उनको गोद लेने का कार्य किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार सिंह द्वारा मरीजों को नियमित दवा, अच्छे खान-पान सेवन के अतिरिक्त टीबी चैंपियन की भूमिका में आगे आने का सुझाव दिया। डॉक्टर आनंद द्वारा आंगनबाड़ी से जुड़ी मौजूद कर्मियों से भी कार्य क्षेत्र में संदिग्ध मरीजों को अस्पताल तक जांच इलाज के लिए पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा गया। क्षय विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने सभागार में उपस्थितजनों को टीबी के समस्त लक्षणों व सभी सरकारी नि:शुल्क सुविधाओं से परिचित कराया गया। कहाकि सभी अपने आस-पास किसी भी व्यक्ति को बताए गए लक्षणों से यदि ग्रसित पाते हैं, तो उन्हें तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का नेक काम करें। जिससे कि हम सभी इस रोग से अपने को सुरक्षित पाते हुए प्रधानमंत्री के 2025 तक भारत देश से टीबी रोग समाप्ति के लिए गए संकल्प को पूरा होते देख सकें।
इस अवसर पर प्रभारी सीडीपीओ चंद्रप्रभा, अखिलेश कुमार पांडे, अंबुज कुमार, अरुण कुमार, अनुभव दुबे, मनभावन, संतोष मसीह व लाल बहादुर आदि रहे।