फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Admission fee in government college reduced by Rs 700

Mirzapur News: राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क में 700 रुपये की कमी

Sun, 07 Jul 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Admission fee in government college reduced by Rs 700
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में शैक्षणिक गतिविधियों और प्रवेश को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रवेश शुल्क कम किए जाने तथा कॉलेज की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि पिछले साल से इस बार सभी विषयों की कक्षाओं में प्रवेश शुल्क में 700 रुपये की कमी की गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. केके गिरी ने बताया कि पिछले साल से इस बार सभी वर्गों में प्रवेश शुल्क में 700 रुपये की कमी की गई है। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा और सेमेस्टरवार कक्षाओं के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. राहुल कुमार ने कहा कि इस बार प्रवेश शुल्क में कमी की गई है। वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. संतोष कुमार सिंह तथा डॉ. भूप नारायण सिंह ने कहा कि प्रवेश शुल्क में कमी से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी। डॉ. अजीत प्रताप सिंह तथा डॉ. शिवधर सिंह ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह यादव, सुभाष पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि, राम प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed