{"_id":"67b9f925460c0e13150ce44e","slug":"administration-alert-in-vindhyadham-regarding-mahashivratri-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-130048-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महाशिवरात्रि को लेकर विंध्यधाम में प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महाशिवरात्रि को लेकर विंध्यधाम में प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
विंध्याचल। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। शनिवार दोपहर राजश्री आरती के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण कीं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही डीएम ने गंगाघाट मार्ग को भी देखा।
बताया कि महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान है। जनवरी से ही विंध्यधाम धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। महाशिवरात्रि पर्व तथा उसके एक दो दिन आगे पीछे आस्थाधाम में श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन के लिए आ सकते हैं। महाकुंभ को देखते हुए 28 फरवरी तक सुरक्षा के प्रबंध हैं। लेकिन महाशिवरात्रि को देखते हुए हमें और भी सावधानी बरतनी पड़ेगी। डीएम ने पूरी टीम सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व शिवप्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी गुलाबचंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विश्राम स्थलों पर ठहरे तीर्थयात्रियों को न हो कोई परेशानी: डीएमजिगना। डीएम मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर बने होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। गुलाब कली इंटर कॉलेज मवैया, महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा और गैपुरा में महाकुंभ यात्रियों के लिए बने विश्राम स्थलों का जायजा लिया। संवाद