फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADM Namami Gange examined the quality of water

Mirzapur News: एडीएम नमामि गंगे ने की पानी की गुणवत्ता की जांच

Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
ADM Namami Gange examined the quality of water
लालगंज। एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा ने शनिवार को लालगंज के नरैना कला के जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र में उपलब्ध पानी की सात प्रकार से जांच कराकर उसकी शुद्धता जानी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आगाह किया कि आपूर्ति के पहले सुबह व शाम दोनों समय पानी की जांच कराकर ही जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिले में प्रस्तावित नौ जल शोधन संयंत्रों में से छह का काम 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जलापूर्ति के लिए दो लाख 75 हजार घरों को जलापूर्ति के लिए कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। नरेना कला जल शोधन संयंत्र के निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारी एके चक्रवर्ती से जरूरी जानकारी ली। साथ ही आगाह किया कि पानी की सभी सात प्रकार की जांच की प्रक्रिया नियमित होनी चाहिए। इसके बाद शुद्ध पानी आपूर्ति की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह व शाम दोनों समय जांच के बाद उपभोक्ताओं को जलापूर्ति की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि जल शोधन संयंत्र से जलापूर्ति के लिए 254 गांवों में 27 हजार घरों में कनेक्शन जोड़ दिए गए है। उन्होंने बताया कि 12 ओवरहेड टैंक में पानी पहुंच रहा है। जिसमें जमुहरा, गोपालपुर, रजौली, कोलकम कला, गड़बड़, पूरा काशीनाथ, पचोखर, राजापुर, गोपालपुर, कनौही माफी, जयकर, तुरकहा, कलवारी कला ओवरहेड टैंक में पानी पहुंच चुका है। केवल दो ओवरहेड टैंक में पानी नहीं पहुंच रहा है। हालांकि सप्ताह भर के अंदर वहां भी पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे जिले में 270 ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। जिसमें 140 ग्राउंड वाटर टैंक और 130 सरफेस वाटर टैंक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 86 हजार घरों में जलापूर्ति के लिए परीक्षण का काम शुरू हो चुका है। यह भी बताया कि 15 से 20 दिन के अंदर परीक्षण करने के बाद जितने घरों के कनेक्शन है, वहां जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी एके चक्रवर्ती, अजीत राव, रघुवर प्रसाद श्रीवास्तव, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed