फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADM angry on executive body for wrong reporting

Mirzapur News: गलत रिपोर्टिंग पर कार्यदायी संस्था पर एडीएम नाराज

Sun, 30 Apr 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
ADM angry on executive body for wrong reporting
पटेहरा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान हर घर नल योजना के कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। गलत रिपोर्टिंग पर उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

एडीएम ने शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था की लापवारही व क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को देखते हुए उन्होंने पटेहरा ब्लाॅक सभागार में खंड विकास अधिकारी के साथ बैठक की और लेदुकी व रैकरा गांव की शिकायत को देखते हुए दोनों गांवों के प्रधानों को भी बुलावाया। एडीएम ने कार्यदायी संस्था कराए गए कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिलने पर व मैनेजर द्वारा गलत रिपोर्टिंग करने पर कड़ी नाराजगी जताते प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी। निरीक्षण व बैठक के दौरान बताया गया कि कार्यदायी संस्था की ओर से लेदुकी में 68, सरसवा में 28 कनेक्शन अधूरा पाए गए। जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे खोदे गए थे। जिसकी बिना कुटाई किए ऊपर से मिट्टी डालकर सड़क बना दी गई। जगह-जगह सड़क धंसने व वाहन फंसने की शिकायत आम है। एडीएम ने पटेहराकला बाजार की ओर जाने वाले पाइप लाइन के लीकेज को जल निगम के अधिकारियों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed