फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADG Zone inspected after darshan and worship

Mirzapur News: एडीजी जोन ने दर्शन-पूजन कर किया निरीक्षण

Mon, 23 Oct 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
ADG Zone inspected after darshan and worship
मिर्जापुर। एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार ने रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर के आस-पास विंध्य काॅरिडोर व अन्य स्थानों पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उनके साथ डीआईजी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौजूद रहे। एडीजी जोन वाराणसी ने अधिकारियों को मंदिर परिसर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया। उधर, नवरात्र मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी अभिनंदन ने शनिवार की रात और रविवार को सुबह विंध्याचल मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी का भी जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिया। अष्टभुजा धाम के मोतिया तालाब, मां तारा देवी मंदिर परिसर व गंगा घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed