फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Additional Chief Secretary worshiped Mother Vindhyavasini

अपर मुख्य सचिव ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन

Sat, 09 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary worshiped Mother Vindhyavasini
गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आस्था धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। नवमी तिथि पर भोर में मंगला आरती से पहले ही पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने झांकी के सामने खड़े होकर मां का दर्शन किया।
विज्ञापन

भोर में तीन बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा बलों ने संपूर्ण मंदिर परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया था। काफी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी देख तीर्थ पुरोहित भी संशय में पड़ गए। अटकलों पर तब विराम लगा जब अपर मुख्य सचिव मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मां विंध्यवासिनी का चित्र व चुनरी भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर डीआईजी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed