फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adalhat overall champion in athletics competition

Mirzapur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अदलहाट ओवरऑल चैंपियन

Mon, 21 Oct 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Adalhat overall champion in athletics competition
लालगंज। मिलिट्री ग्राउंड में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में अदलहाट क्षेत्र को ओवर ऑॅल विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रयागराज के अपर आयुक्त व राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव पुष्पराज सिंह ने ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में धनेश पाल (जय हिंद इंटर कॉलेज अहरौरा) ने पहला स्थान हासिल किया। दीपक राय (मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली) दूसरे और अरविंद यादव (मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली) तीसरे स्थान पर रहे। इसी स्पर्धा में सीनियर बालिका वर्ग में खुशी यादव (जनता इंटर कॉलेज बरगवां) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आशिया और प्रीति यादव (देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में दीपक राय ने पहला स्थान हासिल किया। अरविंद यादव ने दूसरा और विशाल यादव (मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में खुशी यादव ने प्रथम (जनता इंटर कॉलेज) और अंशिका यादव और आशिया (देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में नीरज यादव (मॉडर्न इंटर कॉलेज रुदौली) ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी यादव (मुराहू सिंह इंटर कॉलेज मनऊर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग में नीरज यादव और साक्षी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जितेंद्र कुमार (जय हिंद इंटर कॉलेज अहरौरा) ने पहला स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में अदलहाट क्षेत्र ने नौ गोल्ड, पांच सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। गंगा क्षेत्र ने छह गोल्ड, नौ सिल्वर और दो ब्रॉन्ज के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जरगो क्षेत्र ने एक गोल्ड और चार ब्रॉन्ज के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में जरगो ने नौ गोल्ड, नौ सिल्वर और चार ब्रॉन्ज के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। गंगा क्षेत्र ने आठ गोल्ड, आठ सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज के साथ दूसरा स्थान और अदलहाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अदलहाट ने प्रथम स्थान, जरगो क्षेत्र ने द्वितीय और गंगा क्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed