फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Active participation of educated class is necessary for the progress of the society: Girish

समाज की उन्नति के लिए शिक्षित वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी : गिरीश

Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Active participation of educated class is necessary for the progress of the society: Girish
नवगठित विद्वत परिषद के पदाधिकारियों संग अतिथिगण। स्रोत- आयोजक
जनपद के बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को दिशा देने के लिए शनिवार को भदोही विद्वत परिषद् का गठन किया गया।
विज्ञापन

शहर के नईबाजार में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसी समाज के विकास और उन्नति के लिए विद्वानों और शिक्षित वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कहा कि भदोही विद्वत परिषद् जिले में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। डॉ. कुलदीप पांडेय ने कहा कि विद्वानों का यह मंच शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में सार्थक पहल है। बैठक में परिषद् के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें चारटर्ड एकाउंटेंट केपी दूबे अध्यक्ष, कुशल पांडेय सचिव मनोनीत किए गए। इसके अलावा डॉ.रतीश पाठक, डॉ.गिरीश मिश्रा, राहुल दूबे व राजेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed