{"_id":"6394d67aef34ed03217286ab","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-paddy-purchase-commissioner-mirzapur-news-vns687810397","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लापरवाही न होगी बर्दाश्त: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लापरवाही न होगी बर्दाश्त: आयुक्त
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्रय केंद्रों पर आए किसानों से निर्धारित टोकन के हिसाब से ही धान खरीदे जाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बातें आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी शनिवार को मंडी परिसर में खाद्य विभाग क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी से कही।
मंडलायुक्त ने केंद्र पर उपलब्ध किसानों के खतौनी, पंजीयन रजिस्टर को देखा। मौके पर किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की। क्रय केंद्र पर पहले से खरीद कर रखे गए काफी संख्या में धान के बोरों को देख आयुक्त ने अपने सामने कुछ बोरों का वजन कराया। धान बिक्री के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर किसान आरएफसी के मोबाइल नंबर पर फोन कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
इनसेट
किसान के पास नहीं मिला पहंचान पत्र, एडीएम ने जताई नाराजगी
मिर्जापुर। औचक निरीक्षण के समय कोन विकास खंड में खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र मुजेहरा में तौल के समय किसान के पास कोई पहचान पत्र न पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी को बिना पहचान पत्र के किसी भी दशा में धान न खरीदने की हिदायत दी। क्रय केंद्र पहुंचे अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने पाया श्री राम सिंह का धान तौल हो रहा था। किसान के पास सत्यापन प्रपत्र तो था लेकिन पहचान पत्र व आधार कार्ड उपलब्ध नहीं था। जबकि पूर्व में सभी केंद्र प्रभारियों को कई बार निर्देशित किया गया है कि केंद्र प्रभारी किसान का पहचान पत्र से अथवा उसके नामिनी का पहचान पत्र से सत्यापन करने के उपरांत ही धान खरीदें।
केंद्र पर एडीएम ने पाया खरीद के लिए 143 किसानों द्वारा संपर्क किया गया है। 76 किसानों से 2637.20 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिसके सापेक्ष 52 किसानों का भुगतान किया जा चुका है।