फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action will be taken if outside lab worker is seen in the hospital

Mirzapur News: अस्पताल में बाहरी लैबकर्मी दिखा तो होगी कार्रवाई

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if outside lab worker is seen in the hospital
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल के लैब में भीड़ बढ़ गई है। जिसका फायदा उठाकर बाहरी लैब कर्मचारी भी अस्पताल में घूम-घूम कर महंगे दाम में जांच कर रहे है। इससे आए दिन विवाद होता रहता है। विवाद को देखतेु हए मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस चौकी काे पत्र लिखकर कहा है कि बाहरी लैब के कर्मचारी अगर अस्पताल में दिखें तो कार्रवाई करें।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी के बगल डेंगू के मरीजों के लिए 34 बेड का अलग वार्ड बना है। इमरजेंसी वार्ड भी 30 बेड का बना है। डेंगू और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ने पर डेंगू, इमरजेंसी के साथ अन्य वार्ड काफी समय से फुल चल रहे हैं। अस्पताल में जांच संबंधी सुविधाएं सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रहती हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल के लैब में लंबी लाइनें लगी रहती हैं। इसका फायदा निजी लैब वाले उठा रहे हैं। सबसे अधिक समस्या तो अस्पताल का लैब बंद होने के बाद आती है। लैब बंद होने के बाद रात के समय इमरजेंसी में जब मरीजों की संख्या बढ़ती है तो निजी लैब वाले आकर जांच करते हैं। इसके चलते कई बार विवाद भी हुआ है। निजी लैब वाले डाॅक्टर तक को धमकी दे चुके हैं। इसके अलावा दो दिन पहले इमरजेंसी में एक लैब कर्मी ने आकर विवाद किया था। जिसके बाद अस्पताल के एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने अस्पताल चौकी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा है कि अगर अस्पताल में बाहरी लैबकर्मी दिखें तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed