फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action will be taken if garbage is thrown

कूड़ा फेंका तो होगी कार्रवाई

Wed, 27 Jan 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if garbage is thrown
मिर्जापुर। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल बुधवार की सुबह नगर के कंतित वार्ड पहुँचे7 नपाध्यक्ष ने पैदल वार्ड भ्रमण के 11वे दिन कंतित वार्ड के दुधनाथ नाथ तिराहे से यात्रा प्रारंभ किया। वार्ड की गजिया,हरिजन बस्ती,बरतर तिराहा,दूधनाथ फाटक,मल्हान बस्ती,धईकरान बस्ती इत्यादि स्थानो पर पैदल घूमकर वार्ड की समस्याओं को जाना। भ्रमण के दौरान घाट की सीढ़ियों पर मलबा और कूड़ा-कचरा देख पालिकाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देशित करते हुऐ कहा कि अगर लोग चेतावनी के बाद ना माने तब नोटिस देकर विधिक कार्यवाही करें। वार्ड में कई जगहों पर जलनिगम एवं अमृत योजना के किये जा रहे कार्यों के कारण ध्वस्त मार्गो के निर्माण का भी आश्वासन दिया। वार्ड में कई जगह गन्दगी एवं साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर कड़ी फटकार लगाते हुये जल्द से जल्द वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया। वार्ड के मल्हान बस्ती में टुटी हुई नालियों के कारण गंदा पानी बहकर मार्ग में बह रहा था। जिसपर नपाध्यक्ष ने एक सप्ताह के भीतरमार्ग के निर्माण आदेश दिया। इस मौके भाजपा के नगर अध्यक्ष अभय मिश्रा,शिवबली यादव, महेंद्र जायसवाल भोलानाथ मौर्य ,सच्चा गुरु,प्रीतम केशरवानी, देवी साहू,सूरज निषाद,राजकुमार निषाद ,गिरजा शंकर , कृष्ण कुमार जी ,डॉक्टर ठाकुर प्रसाद जी, नरेश प्रसाद कौशल जी, मुन्ना ,राजकुमार दुबे,गोर्वधन निषाद,रविकर सिंह, पालिका से सुधीर कुमार वर्मा,देवेन्द्र बहादुर सिंह,पंकज श्रीवास्तव, आशीष सुदर्शन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed