फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action taken against three officers for not attending the meeting and negligence

Mirzapur News: बैठक में नहीं आने और लापरवाही पर तीन अफसरों पर कार्रवाई

Tue, 06 Feb 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Action taken against three officers for not attending the meeting and negligence
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी ने सोमवार को बैठक में नहीं आने पर सोनभद्र के तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक से स्पष्टीकरण मांग लिया। इसके अलावा काम में लापरवाही बरतने पर उन्होंने सेतु निगम और आवास विकास परिषद के परियोजना प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सोमवार को कार्यालय सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मंडलायुक्त ने वन संरक्षक एवं प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि वन विभाग की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर कुछ बड़ी परियोजनाओं में विलंब हो रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर परियोजनाओं में सहयोग करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने परियोजनाओं की खराब प्रगति पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही आगाह किया कि कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फरवरी माह तक कार्य में प्रगति के आधार पर ही गोपनीय प्रविष्टि दी जाएगी। सोनभद्र के नगवां एवं घोरावल में कस्तूरबा गांधी विद्यालय भवनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के परियोजना प्रबंधक को उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके अलावा सोनभद्र में 2016 से निर्माणाधीन पुल का काम अब तक पूरा नहीं होने पर उन्होंने विभाग के परियोजना प्रबंधक को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अन्य परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। मंडलायुक्त ने भदोही में निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं की भी बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed