फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action taken against 3 ADO Panchayat for negligence

Mirzapur News: लापरवाही पर 3 एडीओ पंचायत पर कार्रवाई

Wed, 04 Dec 2024 12:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
Action taken against 3 ADO Panchayat for negligence
मिर्जापुर। मॉडल गांव घोषित कराने में लापरवाही पर डीपीआरओ ने नरायनपुर, जमालपुर और छानबे ब्लाॅक के एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने तीनों एडीओ पंचायत के साथ ही संबंधित सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने काम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है डीपीआरओ संतोष कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में एडीओ पंचायत व सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक वार चिह्नित मॉडल गांवों में हुई प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डैश बोर्ड पर अच्छी रैंकिंग नहीं आने पर डीपीआरओ ने नरायनपुर, जमालपुर और छानबे ब्लॉक के एडीओ पंचायत से कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने संबंधित सचिवों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत और सचिवों को प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। डीपीआरओ ने बताया कि हर ब्लॉक के दस-दस गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाना है।

मॉडल गांव घोषित कराने में नरायनपुर, जमालपुर और छानबे ब्लाॅक की मुख्यमंत्री डैश बोर्ड खराब रैंकिंग है। खराब रैंकिंग और लापरवाही पर तीनों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को प्रविष्टि देने के साथ ही प्रगति में सुधार लाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि ऑडिट के लिए जांच अधिकारियों को संबंधित उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed