फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action on accountant for giving wrong information

गलत सूचना देने पर लेखपाल पर कार्रवाई

Thu, 08 Sep 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Action on accountant for giving wrong information
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजस्व वसूली में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं होने पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी को संभागीय परिवहन अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को गलत सूचना देने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आई शिकायत का कागज पर निस्तारण किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिकायतकर्ता से मोबाइल फोन पर बात कर फीड बैक लिया तो पता चला कि मौके पर कोई लेखपाल नहीं पहुंचा और शिकायत का निस्तारण भी नहीं किया गया है। कागज पर गलत तरीके से शिकायत का निस्तारण दर्शाए जाने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आईजीआरएस व मुख्यमंत्री संदर्भ से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि स्टांप राजस्व कर में लक्ष्य की तुलना में 93 प्रतिशत राजस्व वसूली हुई है। इसी तरह से आबकारी विभाग ने 86 प्रतिशत व परिवहन विभाग ने 70.21 प्रतिशत राजस्व वसूली की है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई और लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर पालिका मिर्जापुर, अहरौरा, चुनार तथा नगर पंचायत कछवां की भी कम राजस्व वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने तहसील सदर व चुनार में दस बड़े बकायेदारों के खिलाफ बकाया जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed