फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Acting headmaster suspended after student's death due to collapse of primary school boundary wall.

Mirzapur News: प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी गिरने से छात्र की मौत के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 02 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Acting headmaster suspended after student's death due to collapse of primary school boundary wall.
-परिजनों ने लगाया आरोप : छात्र के घायल होने की नहीं दी जानकारी, समय से बताते तो इलाज से बच जाती जान फोटो-13 व 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा, मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के बहरछठ प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को चहारदीवारी गिरने से कक्षा एक के छह वर्षीय छात्र महेश की दबने से मौत के बाद बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी की आख्या पर बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन पटेल को निलंबित कर दिया। महेश के पिता सोनू और माता गुंजा का आरोप है कि 11:30 बजे घटना हुई। किसी ने उन्हें सूचना तक नहीं दी, शाम चार बजे मौत होने के बाद परिजनों को सूचना मिली। अगर समय से परिजनों को सूचना मिली होती तो समय से उपचार करने से मासूम महेश की जान बच जाती।
पिता का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक की लापरवाही से बेटे महेश (6) की जान चली गई। मंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने घायल बेटे के अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराने को कहा था पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बेटे को इलाज के बाद घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। अगर वह अच्छे डॉक्टर को दिखाते और भर्ती कराते तो शायद आज बेटे की जान बच जाती। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने बुधवार को प्रभारी अध्यापक अर्जुन पटेल को निलंबित करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक छोटेलाल को विद्यालय की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

-----------------
इनसेट
रात 11: 30 बजे छात्र का पोस्टमार्टम कराया गया
पटेहरा। पिता सोनू ने बताया की शाम लगभग छह बजे बेटे की मौत हो गई थी। शव लेकर घर आ रहे थे रास्ते में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद वहीं से दाह संस्कार कर वापस दो बजे रात घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed