{"_id":"634daf63e6bb412ea0057b42","slug":"acle-purchasing-center-not-open-middlemen-filled-warehouse-mirzapur-news-vns6795635165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी फुल पैंट व शर्ट पहनकर आएं विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी फुल पैंट व शर्ट पहनकर आएं विद्यालय
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान द्वितीय से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को समय से अभियान पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए वे बच्चों को फुल शर्ट व पैंट पहनकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।
अभियान में स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाया गया है। बैठक में पंचायतीराज विभाग को खराब हैंडपंपों की मरम्मत व प्लेटफार्म बनवाने की जिम्मेदारी दी गई। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा से संबंधित विभागों को बच्चों को संचारी रोग के संबंध में जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान करने तथा अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने का निर्देश दिया गया।
कृषि विभाग को जागरूकता गोष्ठी के आयोजन को निर्देश दिया गया। इसी प्रकार नगरपालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में नालियों की सफाई एवं फागिंग कराने को कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।