{"_id":"6af61807dd3d5cbd6506b77e","slug":"acid-attack-survivor-honored-under-the-beti-bachao-beti-padhao-save-the-daughter-educate-the-daughter-campaign-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-164846-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एसिड अटैक पीड़िता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एसिड अटैक पीड़िता सम्मानित
विज्ञापन
Photo Title
- फोटो : 1
पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य, पुलिस और महिला कल्याण विभाग की ओर से एसिड अटैक पीड़ितों के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एसिड अटैक पीड़िता सोनी कुमारी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तीनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी। उप मुख्य चिकित्साधिकारी वीरेंद्र कुमार ने एसिड अटैक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया।
डॉ. मंजू यादव ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए संचालित रानी लक्ष्मीबाई योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 10 से 30 प्रतिशत तक जलने पर तीन लाख रुपये, 30 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर पांच लाख रुपये और पीड़िता की मृत्यु होने पर उसके अभिभावक या बच्चों को 10 लाख रुपये महिला कल्याण विभाग की ओर से दिए जाते हैं।
इस दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजेंद्र कुमार, पुलिस विभाग से मिशन शक्ति की प्रभारी महिला निरीक्षक लक्ष्मी यादव, महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजू यादव और शालिनी देवी, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।