फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused student injured by bullet sent to jail

Mirzapur News: गोली लगने से घायल आरोपी छात्र को भेजा जेल

Sun, 24 Sep 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused student injured by bullet sent to jail
कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी में बुधवार की देर रात गोली लगने से घायल आरोपी छात्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि जीजा से विवाद के बाद चली गोली से छात्र घायल हुआ था। चील्ह थाना क्षेत्र के कमासिन निवासी हर्ष सिंह (22) बचपन से अपने मामा प्रदीप सिंह निवासी कतवारु का पुरा के घर रहता है। हर्ष ने बताया कि वह मामा के घर से प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन गया था। वहां ट्रेन छूटने के बाद ट्राली बैग लेकर घर आ रहा था कि कालोनी के पास बाइक सवार बदमाशाें ने उसे गोली मारी। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हर्ष सिंह व उसके जीजा आशुतोष सिंह के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच हर्ष सिंह ने पिस्टल निकाल ली। दोनों के बीच पिस्टल की छीना-झपटी के दौरान गोली चलने से हर्ष सिंह घायल हो गया था। पिस्टल और एक कारतूस को बरामद कर लिया गया। आशुतोष सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हर्ष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed