फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of taking money by implicating false case

पुलिस पर झूठे केस में फंसाने कर पैसे लेने का आरोप

Tue, 26 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking money by implicating false case
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड निवासी रितेश अग्रहरि ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देकर मंडी चौकी पुलिस पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे लेने का आरोप लगाया है। दरोगा द्वारा फोन पर बात करते समय धमकी देने और चौकी में पैसा लेने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस मामले से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

रितेश अग्रहरि ने बताया कि 22 मई को जंगीरोड काजी तालाब के पास साइड में सड़क से दो फीट दूर पटरी पर हमारी ट्रक खड़ी थी। ट्रक से पांच फीट दूर दूसरे ट्रक से एक हादसा हो गया। इसके बाद मंडी चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव गाड़ी को चौकी पर ले गए। झूठे केस में न फंसाने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। उस समय उन्होंने छह हजार रुपये दिया। रितेश के मित्र अनिल अग्रहरि ने चौकी के दीवान को चार हजार रुपये दिया। जिसका वीडियो रिकार्डिंग उसके पास है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि झूठा आरोप लगाया जा रहा है। 22 मई को एक हादसा हुआ था। सड़क किनारे ट्रक खड़ा होने से हादसे की आशंका बढ़ रही थी। पूर्व में भी ट्रक मालिक को सड़क किनारे गाड़ी खड़ा करने से मना किया गया था। ट्रक मालिक पैसे लेने का झूठा आरोप लगा रहा है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहाकि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed