फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of robbery arrested in twenty-four hours

चौबीस घंटे में लूट के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Tue, 23 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery arrested in twenty-four hours
अहरौरा के हनुमान पहाड़ी तथा चुनार के सेमरी ढलान के पास रविवार की रात चालक ,खलासी समेत तीन लोगों को गोली मार कर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे कार सवार पांच बदमाशों को चुनार तथा मड़िहान की पुलिस ने घेराबंदी कर सत्तेशगढ़ आश्रम के पास से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट का पैसा, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए असलहे समेत वाहन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंकुर निवासी देवरी नीबी अदलहाट, बीरू अंबुज ऊर्फ अंकू पचेंगड़ा अदलहाट, नीलेश ऊर्फ बबलू  निवासी गड़ौरी अदलहाट, अमन पटेल पचेगड़ा अदलहाट शामिल है।
विज्ञापन


रविवार की देर रात एक ट्रक अहरौरा से सोनभद्र के डाला से गिट्टी लोड करने जा रहा था।

पहले से घात लगा कर बैठे कार सवार बदमाश केबिन में चढ़ गए और खलासी विनीत यादव निवासी कूबा चुनार के पैर में गोली मार कर करीब 50 हजार रुपया लूट ले गए।

अहरौरा में लूट की घटना को अंजाम देन के बाद कार सवार बदमाश राजगढ़ -चुनार मार्ग के रास्ते में भाग रहे थे कि उनको एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे लूटने के लिए ओवर टेक करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक द्वारा गाड़ी नहीं रोकने पर बदमाशों ने तमंचे से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। जिसमें चालक संजय ऊर्फ सोनू 21 वर्ष तथा खलासी रवि गौड़ 20 वर्ष निवासी समेरी के सीने तथा हाथ में कई छर्रे लग गए।


गाड़ी रोकने पर बदमाश चालक के पास मौजूद पैसे को लूट कर भाग निकले थे।

 खबर लगते ही एसपी के निर्देश पर मड़िहान थानाध्यक्ष पकंज यादव, राजगढ़ चौकी इंचार्ज योगेश यादव, तथा चुनार कोतवाल अभय सिंह एवं सक्तेशगढ़ की फोर्स बदमाशों को पकड़ने के लिए निकल पड़ी।

पुलिस ने  आरोपियों को पकड़  लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चुनार तथा अहरौरा में लूट करने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed