फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   accused of killing cousin sent to jail

चचेरी बहन की हत्या करने के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 04 Sep 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
accused of killing cousin sent to jail
देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगाउत गांव में शुक्रवार को सुबह चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने के आरोपी भाई को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गंगाउत निवासी लक्ष्मण बिंद से चार पुत्र हैं। उनका सबसे छोटा पुत्र श्याम शंकर गुजरात में रहकर काम करता है। श्याम शंकर की सात वर्षीय पुत्री सृष्टि अपने भाई शुभम के साथ स्कूल गई थी। सृष्टि बिंद (7) स्कूल से घर वापस चली आई। वह अपने चचेरे भाई और बुआ की बेटी के साथ चाचा मनोज के घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसके बड़े पिता उमाशंकर के सबसे बड़ा पुत्र प्रियांशु ने कुल्हाड़ी से सृष्टि पर हमला कर दिया। अन्य बच्चे भाग गए। हमले में बालिका की मौत हो गई। परिजन आरोपी प्रियांशु को पकड़कर रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी प्रियांशु को पकड़कर थाने ले गई। बालिका की मां पूजा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रियांशू पर मुकदमा दर्ज किया और शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि आरोपी प्रियांशु को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed