फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of buying answer sheet in police recruitment exam arrested

Mirzapur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में आंसर शीट खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of buying answer sheet in police recruitment exam arrested
मिर्जापुर। कटरा कोतवाल पुलिस ने शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में आंसर शीट खरीदने और धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कटरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें एक स्कूल के कर्मचारी ने परीक्षार्थी को भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बेचा था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था। विवेचना में कई लोगों के नाम सामने आए। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि बीते 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। अपराध निरीक्षक जितेंद्र कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पर आरोपी मुन्नू बिंद निवासी ग्राम दुलहपुर थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया। मुन्नू बिंद ने मुख्य आरोपियों से एक लाख रुपये में आंसर शीट खरीद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed