फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of beating former MP's daughter-in-law, case against five

Mirzapur News: पूर्व सांसद की बहू की पिटाई का आरोप, पांच पर मुकदमा

Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating former MP's daughter-in-law, case against five
लालगंज। थाना क्षेत्र के गांव पचोखर गांव निवासी पूर्व सांसद स्व. भाईलाल कोल की पुत्रवधू ने सोमवार को घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी बरातियों से मारपीट करने और शादी में बाधा डालने का आरोप लगाकर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी पूर्व सांसद भाईलाल कोल की पुत्रवधू सरोज ने सोमवार को गांव के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के विष्णु प्रसाद मिश्र ने बताया कि रविवार की शाम को उसके चाचा मंगला प्रसाद मिश्र की लड़की की शादी थी। बरात आने के बाद विपक्षी शराब के नशे में उत्पात मचाने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बरातियों के साथ मारपीट की और शादी में बाधा उत्पन्न की। उनकी तहरीर पर भी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed