फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of attempted murder arrested with knife

हत्या के प्रयास का आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempted murder arrested with knife
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रुखड़घाट मोहल्ले में बुधवार की दोपहर के समय युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया। घायल युवक अभी मंडलीय अस्पताल में भर्ती है। क्षेत्र रुखड़घाट मोहल्ले में बुधवार को बाइक में चाभी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू मार दिया था। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बबलू प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर के दरवाजे पर उसकी बाइक खड़ी थी। मोहल्ला निवासी रवि पुत्र भग्गू निषाद उसके भाई की बाइक में चाभी लगाकर खोल रहा था। इस पर उसके भाई प्रेम कुमार प्रजापति ने रवि को ऐसा करने से रोका। तो वह विवाद करने लगा। इस दौरान चाकू से गर्दन पर वार कर घायल कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को रुखड़घाट मोड़ के पास से पुलिस ने आरोपी युवक रवि को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed