फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused Mani surrenders in murder case, second arrested

Mirzapur News: जानलेवा हमला मामले में आरोपी मनी का समर्पण, दूसरा गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused Mani surrenders in murder case, second arrested
मिर्जापुर। गोलू मिश्रा हत्याकांड के गवाह पर जानलेवा हमला करने और रंगदारी मांगने के आरोपी मनी यादव ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में समर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार बेलखरिया का पुरा मोहल्ले में पिटाई से गोलू मिश्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में विसुंदरपुर निवासी मनी यादव समेत कई लोग जेल गए थे। एक वर्ष बाद मनी यादव ने वाराणसी जेल से रिहा होने के बाद जुलूस निकाला था। इस मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया, परंतु आरोपी मनी यादव फरार चल रहा था। कुछ दिन बाद कटरा कोतवाली में दिनेश मिश्रा की तहरीर पर मनी यादव, पीयूष, आकाश यादव और इंदु देवी पर जानलेवा हमला करने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस बीच बीते रविवार को नगर के शुक्लहा निवासी शुभम मिश्रा ने गांव जाते समय मनी यादव व उसके चार अज्ञात साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया। शुभम मिश्रा के बाएं कंधे पर गोली लगी थी। उसके पिता रामरूप मिश्रा की तहरीर पर फिर से मनी यादव और चार अज्ञात पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मनी यादव की तलाश कर रही थी। पुलिस ने कटरा कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आकाश यादव निवासी कोल्हण कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया, परंतु मनी ने पुलिस को चकमा देते हुए मंगलवार को दोपहर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में समर्पण कर दिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जानलेवा हमला करने और रंगदारी मांगने के आरोप में आकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। मनी यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। दोनाें को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed