फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused arrested for stealing child from hospital

अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing child from hospital
मंडलीय अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चा सौंपने वाली महिला का ही पुत्र है। उसने बच्चे के शरीर पर गहना देखकर उसे अस्पताल से उठा लिया था।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी। मंडलीय अस्पताल में बीते बृहस्पतिवार को दोपहर में लालगंज के बामी गांव से महिला कंचन अपने दो बच्चों के साथ मंडलीय अस्पताल आई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा लेने गई तो उसका 10 माह का बच्चा आर्यन चोरी हो गया। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन में जुटी तो उसमें एक महिला बच्चा ले जाते दिखी थी। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही थी कि शुक्रवार को सुबह एक महिला शहर कोतवाली में बच्चे को लेकर पहुंची। उसने बताया कि विंध्याचल के अमरावती चौराहा के पास उसे बच्चा मिला है। बच्चा तो बरामद हो गया, परंतु चोरी करने वाले का पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी खंगालती रही। बच्चा सौंपने वाली महिला पर पुलिस को शक था। पुलिस उससे और उसके परिजनों से पूछताछ करती रही। इसके बाद पुलिस ने बच्चा लाने वाली महिला के घर के पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसका पुत्र ही बच्चा लाते दिखाई दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने रविवार को सुबह आरोपी अजय सोनकर उर्फ बऊ निवासी शेर खां की गली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि वह नशा करता है। वह अस्पताल अपने नशेड़ी साथी के साथ गया था। उसका साथी रक्तदान करने गया था। नशे के पैसे के लिए किसी से पैसा लेकर रक्तदान करते हैं। अस्पताल में घूमते समय बच्चा जमीन पर दिखाई दिया। बच्चे को उठाकर पूछा तो किसी का जवाब नहीं मिला। इस पर वह बच्चे को लेकर निकल गया। एएसपी सिटी ने बताया कि बच्चे के हाथ में चांदी का कंगन व अन्य गहना था। गहना चोरी करने की नियत से बच्चे की चोरी की। रात में उसकी मां घर पहुंची तो उसने डांटा और सुबह बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। ताकि उसका पुत्र न फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed