फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused arrested for raping woman JE

महिला जेई के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping woman JE
एक विभाग की महिला अवर अभियंता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पहले पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद महिला अवर अभियंता और उसके विभाग के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

गैर जनपद निवासी महिला मिर्जापुर जिले में एक विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। महिला के पति का एक दोस्त ठेकेदार है। जो उनके घर पर आता-जाता रहता था। आरोप है कि बीते मंगलवार को उसके पति गांव गए थे, उसी दौरान ठेकेदार सुहैल खान ने रात करीब 11 बजे उसके घर आकर दरवाजा खटखटाया। पूछने पर बताया कि कुछ काम है। दरवाजा खोलने पर वह अंदर आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की। शोर मचाकर हमला करने पर ठेकेदार भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने सूचना को पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को महिला अवर अभियंता और विभाग के लोगों ने पुुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। मेडिकल के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कटरा के प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार यादव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सुहैल खान के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed