{"_id":"67e0634cb6717ee7ef0d308e","slug":"accused-arrested-for-raping-sons-minor-girlfriend-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131319-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेटे की नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेटे की नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हलिया। बेटे की नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म करने के आरोपी पप्पू कोल को हलिया थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि करौदिया गांव निवासी रवि कोल उसकी बेटी से प्रेम करता था। 17 मार्च को उसकी बेटी घर में किसी को बताए बिना से मध्य प्रदेश के सीधी अपने प्रेमी से मिलने चली गई थी। बेटी को बस में सवार होते देख रवि का पिता पप्पू कोल भी सीधी पहुंच गया।
वहां उसने मेरी बेटी की शादी अपने बेटे के साथ कराने का वादा किया। इसके बाद बेटी को घर पहुंचाने के बहाने बाइक से लेकर चल दिया। रास्ते में उसने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पप्पू कोल को गिरफ्तार कर लिया गया है।