फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused arrested for intimidating people by becoming fake police inspector in mirzapur

Mirzapur News: फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बन लोगों पर धौंस जमाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 08:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

मिर्जापुर में  खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर लोगों पर धौंस जमाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस अधिकारियों को फर्जी सूचना देकर परेशान करता था। 

विज्ञापन
Accused arrested for intimidating people by becoming fake police inspector in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर लोगों पर धौंस जमाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।  आरोपी पुलिस अधिकारियों को फर्जी सूचना देकर परेशान करता था। जिगना थाना क्षेत्र के खाम्हनपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार उर्फ बबलू गौतम (45) बीते कई दिनों खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताक रौब गांठता था। इसके अलावा कई पुलिस अधिकारियों को भी कॉल कर खुद को उनसे बड़ा अधिकारी बताकर धमकाता था। आरोप है कि उसने पिछले 10 दिनों के दौरान जिगना थाने की पुलिस को फोन कर कई बार परेशान किया।

विज्ञापन


जिगना थानाध्यक्ष को फोन कर बताया कि भट्ठे पर मारपीट हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। इसके पहले थानाध्यक्ष को फोन कर बताया था कि नरोईयां पुल के पास पीआरवी पैसा वसूल रही है। मौके पर जाने पर वहां भी कुछ नहीं मिला। एक व्यक्ति को विंध्याचल थानाध्यक्ष बनकर फोन किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविंद्र कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि आरोपी ने थाने में दो बाद फोन कर गलत सूचना दी थी। किसी व्यक्ति को पुलिस इंस्पेक्टर बनकर फोन किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed