फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accountant asked for bribe to make Khasra, attacked the arresting team and freed him

Mirzapur News: खसरा बनाने के लिए लेखपाल ने मांगी रिश्वत, गिरफ्तार करने वाली टीम पर हमला कर छुड़ाया

Wed, 21 Feb 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Accountant asked for bribe to make Khasra, attacked the arresting team and freed him
मिर्जापुर/चुनार। चुनार तहसील परिसर में खसरा बनाने के नाम पर मंगलवार को दोपहर में दो हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसी दौरान लेखपाल के साथियों ने एंटी करप्शन टीम पर हमला कर दिया और आरोपी लेखपाल को बचाते हुए लेकर भाग गए। इस बीच एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत के रूप में लिए गए रुपये लेखपाल के पास से बरामद कर लिया। टीम चुनार कोतवाली में लेखपाल पर भ्रष्टाचार और उसके साथियों पर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच रही है।
विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के केशवपुर माफी गांव निवासी रामलाल ने खसरा बनवाने के लिए चुनार तहसील में आवेदन किया था। रामलाल का आरोप है कि खसरा बनाने के नाम पर लेखपाल उनसे दो हजार रुपये मांग रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन टीम से की। एंटी करप्शन टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद मंगलवार को सुबह जिलाधिकारी को सूचना देकर टीम दोपहर में एक बजकर 20 मिनट पर चुनार तहसील पहुंची। टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता को पहले से केमिकल लगाकर रुपये दे दिए थे। शिकायतकर्ता रामलाल ने चुनार तहसील में लेखपाल सुजीत मौर्या को केमिकल लगा रुपये दे दिया। लेखपाल जब रुपये जेब में रखने लगा, तभी एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को पकड़ लिया। टीम लेखपाल को पकड़ कर ले जा रही थी, उसी दौरान आरोपी लेखपाल के साथियों ने एंटी करप्शन टीम पर हमला कर दिया और हाथापाई करने लगे। इस बीच एंटी करप्शन टीम ने केमिकल लगे रुपये तो लेखपाल की जेब से बरामद कर लिये, लेकिन लेखपाल को नहीं पकड़ सकी। उसके साथी आरोपी लेखपाल को लेकर भाग गए।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान एंटी करप्शन के उप निरीक्षक अभिषेक को चोट लग गई और उनका चश्मा टूट गया। एंटी करप्शन के प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि खसरा बनाने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत लेने वाले लेखपाल सुजीत मौर्य को पकड़ा गया था। उसके साथी हमला कर मारपीट कर लेखपाल को भगा ले गये। हालांकि रिश्वत के रुपये बरामद किए गए हैं। लेखपाल पर भ्रष्टाचार के साथ ही उसके साथियों को चिह्नित कर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एंटी करप्शन के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल सुजीत मौर्या और उसके पिता राम निहाल मौर्या के अलावा लेखपाल अजय मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, विजय सिंह, रमेश तिवारी, राजेश भारती तथा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे आरोपी लेखपाल को पकड़कर ले जा रहे थे, वहां उसका पिता अधिवक्ता है, उसने घेरकर हमला कराया। अजय मिश्रा लेखपाल संघ चुनार का अध्यक्ष है। रिश्वत के रूप में दिया गया केमिकल लगा नोट तथा बाकी साक्ष्य सुरक्षित जमा करा दिया गया है। सीओ चुनार अशोक कुमार सिंह का कहना है कि रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल सुजीत मौर्या को पकड़ लिया। लेखपाल के साथी हमला कर आरोपी लेखपाल को भाग ले गए। लेखपाल पर भ्रष्टाचार और उसके सात नामजद और अज्ञात साथियों पर मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed