फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accidents happening every day due to road damage

सड़क क्षतिग्रस्त होने से आए दिन हो रही दुर्घटना

Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accidents happening every day due to road damage
रेलवे क्रासिंग से लेकर नगर पालिका कार्यालय व पक्का पुल तक मार्ग पर जगह-जगह बने हुए गड्ढे दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश का पानी इकट्ठा हो जाने के कारण बाइक सवार लोगों को गड्ढों का पता ही नहीं चल पाता है। इसके चलते आए दिन लोग गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग पर अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजू समस्या जस की तस बनी हुई है। इस मार्ग से स्कूल व सरकारी बसें, ऑटो व अन्य चार पहिया वाहन आते-जाते हैं। विभिन्न स्कूलों के बच्चे, स्थानीय लोग व नगर के व्यापारी पक्का पुल होते हुए नियमित रूप से अपने कार्य से वाराणसी आते-जाते हैं। इसके साथ ही इसी मार्ग से बाजार, बैंक, कचहरी, ब्लॉक, नगर पालिका भी लोग आते-जाते रहते हैं। क्रासिंग से पक्का पुल होते हुए वाराणसी जाने के लिए दूरी कम होने के चलते इस मार्ग पर चार व दो पहिया वाहनों का भारी दबाव रहता है। इसके बाद भी विभाग इस समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमरनाथ सिंह का कहना है कि सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में कराया गया था। पैचिंग कार्य अक्टूबर 2021 में किया गया था। क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए शासन में पत्राचार किया गया है। धन स्वीकृत नहीं होने के कारण विभाग मार्ग की मरम्मत नही करा पा रहा है। धन उपलब्ध होते ही मार्ग को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed